सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A teacher's eligibility for the award will be determined by their students' exam results.

Maharajganj News: विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम तय करेगा गुरुजी पुरस्कार के पात्र हैं या नहीं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A teacher's eligibility for the award will be determined by their students' exam results.
विज्ञापन
राज्य पुरस्कार के लिए परिषदीय स्कूलों में प्रक्रिया शुरू

15 वर्ष अध्यापन का चुके शिक्षक प्रेरणा एप पर कर सकते आवेदन
महराजगंज। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए गुरुजी पात्र हैं अथवा नहींं, अब परिषदीय विद्यार्थियों का पिछले वर्ष का परिणाम यह तय करेगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार का महत्व बढ़ाने के लिए इस बार यह कालम भी जोड़ा गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। सम्मान, प्रतिष्ठा और राज्य स्तर पर पहचान दिलाने वाले इस पुरस्कार के लिए शिक्षक 30 जून तक प्रेरणा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। 15 वर्ष की अनिवार्य नियमित सेवा और कड़े मूल्यांकन मानकों के बीच इसबार राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के बेसिक शिक्षा वित्त विभाग के मुताबिक 4300 के लगभग परिषदीय शिक्षकों की तैनाती है। विभाग के जारी शेड्यूल के मुताबिक नियमित शिक्षक-शिक्षिकाएं ही आवेदन के पात्र हैं। आवेदनकर्ता के पास कम से कम 15 वर्ष की नियमित सेवा होनी चाहिए और सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष या उससे अधिक का समय शेष रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल पर 30 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद जिला चयन समिति एक से 20 जुलाई तक अभिलेख जांच, सत्यापन और मूल्यांकन करेगी। इसके उपरांत ही चयनित आवेदनों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा, जहां एक से 14 अगस्त तक प्रस्तुतीकरण, पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन होगा।
हर मोर्चे पर दिखाना बेहतर प्रदर्शन
राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षकों का मूल्यांकन केवल कक्षा शिक्षण तक इस बार सीमित नहीं है। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट संख्या घटाने, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने, डिजिटल तकनीक का उपयोग, नवाचार आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों की उपलब्धि व पिछले वर्ष का परिणाम, सामुदायिक सहभागिता और विद्यालय विकास में योगदान जैसे पहलुओं पर पुरस्कार मूल्यांकन होगा।
वर्जन
राज्य अध्यापक पुरस्कार का निर्धारण अंक से होगा। कुल 100 अंकों में 40 अंक वस्तुनिष्ठ पर, 40 अंक प्रदर्शन आधारित गतिविधि और 20 अंक प्रस्तुतीकरण व साक्षात्कार पर दिए जाएंगे। सर्वाधिक अंक से ही राज्य पुरस्कार तय होगा।
- सुरजीत सिंह, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed