सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police Recruitment Exam: 60% of candidates skipped the lecturer recruitment exam.

पुलिस भर्ती परीक्षा : 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: 60% of candidates skipped the lecturer recruitment exam.
प्रवक्ता परीक्षा समाप्त होने के बाद जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के ए और बी ब्लाक के कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
5168 को देनी थी परीक्षा, सिर्फ 2285 अभ्यर्थी ही हुए शामिल

केंद्र दूरी भी अभ्यर्थियों की कम संख्या का कारण
महराजगंज। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कड़ी निगरानी व्यवस्था के बीच रविवार को जनपद में 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने आयोजित प्रवक्ता पद की परीक्षा छोड़ दी। 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5168 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा महज 2285 ने दी और 2883 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के नेतृत्व में रविवार आयोजित हुआ। जनपद में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर 5168 को परीक्षा देनी था। आयोग की तरफ से नामित किए गए नोडल डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अगुवाई में एक सप्ताह से परीक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा समिति के सदस्य डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने आयोग से आए आब्जर्वर की उपस्थिति में सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कराया। परीक्षा का समय रविवार 09:30 बजे से था लेकिन परीक्षा केंद्र सुबह 5 बजे के बाद ही खोल दिए गए। सुबह 08:45 तक सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया और परीक्षा में 45 मिनट शेष रहते मुख्य द्वार बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच की गई
प्रवक्ता परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी संभावना न होने पाए इसके लिए अभ्यर्थियों को जांच के तीन चरणों से गुजारा गया। सुबह 07:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में दाखिल होने की प्रक्रिया शुरू हुई तो बायोमेट्रिक के लिए नामित एजेंसी के पुरुष कर्मियों ने पुरुष अभ्यर्थी व महिला कर्मियों ने महिला अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया, आइरिस स्कैनिंग व अन्य जांच पड़ताल पूरी की। इसके बाद अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान प्रवेश पत्र के चस्पा फोटो, साथ लाए दो पासपोर्ट फोटो व आईडी प्रूफ के जरिये सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने किया तो आखिरी जांच परीक्षा कक्ष में घुसने से पहले कक्ष निरीक्षकों ने की।
एडीएम, डीआईओएस व एडिशनल ने किया निरीक्षण
जनपद के परीक्षा केंद्रों पर सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर व जालौन के अभ्यर्थियों का केंद्र रहा। सुबह 09:30 से दोपहर 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। एडीएम डा. प्रशांत,डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षक कर शुचिता पूर्ण परीक्षा के इंतजाम जांच किए। एडीएम की जांच में चौक स्थित दिग्विजय नाथ इंटर कालेज में 226 अभ्यर्थी शांति पूर्ण परीक्षा देते मिले। डीआईओएस ने राजकीय आंबेडकर महाविद्यालय का निरीक्षण किया जहां 201 तो एडिशनल एसपी की जांच में 195 जीजीआईसी धनेवा में शांति पूर्ण परीक्षा देते मिले।
यहां हुई परीक्षा-
- जीएसवीएस।
- दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक।
- नेहरू पीजी कॉलेज ए ब्लॉक।
- नेहरू पीजी कॉलेज बी ब्लॉक।
- महराजगंज इंटर कॉलेज।
- शिवजपत सिंह कॉलेज।
- पंचायत इंटर कॉलेज।
- राजकीय आंबेडकर महाविद्यालय धनेवा।
- जीजीआईसी आनंद नगर।
- जीजीआईसी धनेवा।
- लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा।
- सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज, आनंद नगर।
वर्जन
जनपद में प्रवक्ता पद के लिए आयोग की परीक्षा निर्धारित मानकों के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। 5168 के सापेक्ष 2285 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कहीं किसी तरह के गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
-गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed