{"_id":"6a25dac53b42e637040cdb63","slug":"patients-are-reaching-out-to-allopathic-unani-and-ayurvedic-doctors-maharajganj-news-c-209-1-kld1017-151759-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एलोपैथ, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मिल रही सुविधा, पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एलोपैथ, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मिल रही सुविधा, पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में सामान्य दिनों की अधिक पहुंचे मरीज
सेमरियावां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को अन्य दिनों में ओपीडी मरीजों की अपेक्षा अधिक मरीज मिले। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ यूनानी, आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक पद्धति से मरीजों को इलाज मिल जाता है। डॉक्टरों ने भी मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। एक ही स्थान पर अलग-अलग चिकित्सा पद्धतियों की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे। जन आरोग्य मेला में 61 मरीजों का इलाज किया गया। वैसे प्रतिदिन अस्पताल में 35-40 पहुंचते हैं।
रोसया बाजार में हुआ 40 मरीजों का इलाज
रोसयाबाजार। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में खांसी, जुकाम बुखार, सुगर और बीपी के मरीज ज्यादा आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि सरकार रविवार को स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर जो पहल कर रही है वह सराहनीय है। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 40 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है।
विज्ञापन
मगहर में जांची गई 58 मरीजों की सेहत
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 58 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 24 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही उनमें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 58 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 24 लोगों की जांच की गई।

Trending Videos