{"_id":"6a25dacc06c76d9a43028ee2","slug":"three-roads-will-be-built-in-menhdawal-which-will-facilitate-transportation-maharajganj-news-c-209-1-kld1026-151794-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेंहदावल में बनेंगी तीन सड़कें, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेंहदावल में बनेंगी तीन सड़कें, आवागमन में होगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात उत्तर पट्टी में कराए जाएंगे कार्य, खर्च होंगे डेढ़ करोड़
मेंहदावल। नगर पंचायत के वार्ड-सात में तीन सीसी रोड व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत प्रशासन कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है।
नगर पंचायत का वार्ड संख्या सात उत्तर पट्टी, जिसमें सीयर व बीमापार गांव शामिल हैं। इसको मिलाकर नगर पंचायत सीमा विस्तार में वार्ड का गठन किया गया था। सभासद आशीष सिंह के प्रस्ताव पर नगर पंचायत प्रशासन तथा जिला प्रशासन की स्वीकृति के बाद शासन ने तीन विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए धन अवमुक्त किया है, जिसमें उत्तर पट्टी में संतोष सिंह के घर से नंदेश्वर त्रिपाठी के घर होते हुए मोलहू के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य पर 63.28 लाख रुपये खर्च होंगे।
दूसरी सड़क सीयर में परशु के मकान से केदारनाथ त्रिपाठी के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य पर 32.82 लाख निर्माण पर व्यय होगा, जबकि तीसरी सड़क सीयर के प्राथमिक विद्यालय से बीएमसीटी सड़क तक सीसी रोड निर्माण व नारी निर्माण कार्य पर 37.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन तीन विकास कार्यों से जहां वार्ड में शामिल गांव की तस्वीर बदलेगी वहीं वार्ड के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क तथा जल निकासी के लिए नाली की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सभासद आशीष सिंह ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उनके प्रस्ताव पर स्वीकृत तीनों कार्य विकास के लिए अति आवश्यक था। वार्ड के लोग लंबे समय से सड़क तथा जल निकासी के लिए नाली निर्माण की समस्या संज्ञान में ला रहे थे। इस कार्य से लोगों की चली आ रही समस्या का जहां समाधान होगा, वहीं विकास का नया खाका तैयार होगा।
-- -- -- -- -
स्वीकृत कार्य के निर्माण को प्रारंभ करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द ही यह निर्माण कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इससे वार्ड तथा नगर पंचायत क्षेत्र का विकास होगा।
-पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, मेंहदावल

Trending Videos