फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pensions approved for 1,047 destitute women; awaiting government seal of approval.

Maharajganj News: 1047 निराश्रित महिलाओं की पेंशन स्वीकृत, शासन की मुहर का इंतजार

Sat, 15 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pensions approved for 1,047 destitute women; awaiting government seal of approval.
महराजगंज। अगर सब कुछ सही रहा तो जिले की 1047 निराश्रित महिलाओं को जल्द ही पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा। हालांकि ब्लॉक व तहसील स्तर की लेटलतीफी से अब भी जिले की करीब 274 निराश्रित महिलाओं की पेंशन पाने की उम्मीदें धूमिल हैं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक अप्रैल से अब तक कुल 1325 निराश्रित महिलाओं ने पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड कापी ब्लॉक व जिला कार्यालय पर जमा किया है। इसकी जांच व जरूरी कमियों को दुरुस्त करते हुए इन आवेदनों में 1047 को जिले से स्वीकृत कर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इन आवेदकों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन ब्लॉक व तहसील स्तर के अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण जिले में 274 निराश्रित महिला आवेदकों के आवेदन लंबित हैं। योजना के तहत महिलाओं को प्रति महीने एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed