फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Tricolour made in Pharenda flies across the country.

Maharajganj News: देशभर में लहराता है फरेंदा में बना तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour made in Pharenda flies across the country.
फोटो: अमृत महोत्सव के दौरान जनपद में तैयार हुए 30 लाख रुपये के झंडे की हुई थी आपूर्ति
विज्ञापन

फरेंदा। गांधी खादी आश्रम फरेंदा में बना तिरंगा पूरे देश में लहराता है। यहां के बने तिरंगे झंडे की कई राज्यों में जबरदस्त मांग है। प्रत्येक वर्ष ऑर्डर के अनुसार यहां तिरंगा तैयार किया जाता है। इस बार 10 हजार झंडों की बिक्री हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा ब्लॉक के शनिचरी बाजार मथुरानगर में करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में गांधी खादी आश्रम बना हुआ है। यहां कई तरह के उत्पादों का उत्पादन होता है। यहां वर्ष 1950 में ही वस्त्र बनाने का कार्य शुरू हुआ। 1982 में वस्त्र गोदाम का शिलान्यास तत्कालीन मंत्री शिवकुमार पांडेय ने किया था।
विज्ञापन

फरेंदा गांधी खादी आश्रम के कारखाने में 25 कर्मचारी काम करते हैं। यहां के बने झंडों की सप्लाई केवल जिले ही नही पूरे देश में हाेती है। अमृत महोत्सव के दौरान यहां के बने झंडे की मांग आसाम, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार सहित जम्मू आदि राज्यों में जबरदस्त रही। अमृत महोत्सव के दौरान 34 लाख रुपये की झंडे का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थापक रामसूरत सिंह यादव ने बताया कि गांधी आश्रम का कारोबार प्रतिवर्ष करीब 22 करोड़ से ज्यादा था। कश्मीर से कच्चा माल ऊन के बदले खादी वस्त्रों की सप्लाई की जाती है। यहां पर अगरबत्ती, बेसन, चना का सत्तू, सरसों का तेल, धोती, लुंगी, तौलिया,चादर, कंबल, रजाई व गद्दा सहित अनेक प्रकार के वस्त्र तैयार किए जाते है। कारीगरों की कुशलता के कारण यहां के तैयार माल गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, झांरखंड, बंगाल, गुजरात आदि प्रदेशों में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed