फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tree falls on railway track; Gorakhpur-Gomti Nagar train halted for an hour.

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, एक घंटे रुकी रही गोरखपुर-गोमती नगर ट्रेनं

Sat, 15 Aug 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on railway track; Gorakhpur-Gomti Nagar train halted for an hour.
फरेंदा। आनंदनगर-बढ़नी रेलखंड पर लेहड़ा जंगल में शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण एक घंटे तक गोरखपुर-गोमतीनगर ट्रेन का आवागमन बाधित रहा। पेड़ काटने के बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-गोमती नगर ट्रेन आनंदनगर से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रही थी। अपराह्न करीब दो बजे साखू का पेड़ अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का तार भी टूट गया। तार टूटते ही चिंगारी निकलने लगी। इसी दौरान ट्रेन चालक की नजर ट्रैक पर गिरे पेड़ और टूटे तार पर पड़ गई। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

चालक ने इसकी सूचना तत्काल रेलकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया। करीब एक घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा था। जिसके कारण एक घंटा ट्रेन का आवागमन रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed