{"_id":"6a0b792c7924aa8b790055bf","slug":"provide-benefits-of-schemes-to-the-eligible-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-158391-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना व अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा की और लाभार्थियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
निर्देश दिया कि शासन की ओर से निर्धारित समयांतर्गत ट्रांसफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करें। शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाएं। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर लक्ष्य पूर्ण करने के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इसमें सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।
जीरो पावर्टी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर लाभार्थीपरक सभी योजनाओं का लाभ दिलाएं, जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाकर पूर्ण कराएं। छात्रवृत्ति योजना शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से समन्वय बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
सीडीओ बलराम सिंह ने सीएमआईएस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य में प्रगति कम है, इसमें तेजी लाकर समयांतर्गत पूरा कराया जाए। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनको गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूर्ण कराएं।

Trending Videos