{"_id":"6a0b78eef60e059de6028599","slug":"raised-voice-for-payment-of-honorarium-warning-of-work-boycott-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-158375-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानदेय भुगतान के लिए बुलंद की आवाज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानदेय भुगतान के लिए बुलंद की आवाज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने लंबे समय से लंबित मानदेय और अन्य देयकों के भुगतान को लेकर लेकर सोमवार को आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इसके बाद सीएमओं को मांग पत्र सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर सीएचओ ने 21 मई से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
संघ के पदाधिकारी मनीष पांडेय, समीर सिंह आदि ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सीएचओ लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान, मातृ और शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, गैर संचारी रोगों की जांच, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसके बावजूद कई महीनों से मानदेय और अन्य भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बार-बार अनुरोध और मौखिक वार्ता के बावजूद अभी तक कर्मचारियों के लंबित भुगतान पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार विलंब होने से परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, किराया, बैंक किस्त और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करना अत्यंत कठिन हो गया है। कई कर्मचारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है।
संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि यदि 20 मई 2026 तक सभी लंबित मानदेय, पीबीआई एवं टीए, सीए का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो 21 मई 2026 से कार्य बहिष्कार एवं कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान डॉ. अनूप यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र, शारदा कुमारी, धीरेंद्र त्रिपाठी, सूरज मोदनवाल, शैलेंद्र भास्कर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending Videos