{"_id":"6a83727885311028cf085cf0","slug":"rowdy-youths-misbehaved-with-a-teacher-from-a-pm-shri-school-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183416-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ युवकों ने पीएम श्री विद्यालय के शिक्षक से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ युवकों ने पीएम श्री विद्यालय के शिक्षक से की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर के पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ गांव के ही दो युवकों ने नशे की हालत में अभद्रता की। आरोपियों उनके बाइक चाबी भी छीन ली। पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय शेषपुर के प्रधानाध्यापक सत्यवान दुबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को दोपहर बाद विद्यालय परिसर में उसी गांव के दो युवक शराब के नशे में आकर अमर्यादित शब्दों के साथ बात करने लगे और विद्यालय का गेट बंद नहीं करने दिया। साथ ही उनकी बाइक की चाबी छीन ली। उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को फोन के जरिए दी। इस पर काफी देर बाद युवकों ने चाबी लौटाई।
प्रधानाध्यापक ने तहरीर में आशंका जताई है कि मनबढ़ युवक विद्यालय आने-जाने के दौरान रास्ते में उन्हें कोई क्षति पहुंचा सकते हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। आरोपियों को थाने बुला कर पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।