{"_id":"69f2480530643fb7060fabee","slug":"scooty-rider-hits-bike-while-overtaking-woman-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-176324-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओवरटेक के दौरान स्कूटी सवार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओवरटेक के दौरान स्कूटी सवार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
भरवलिया एसएसबी रोड पर देर शाम हुआ हादसा
भाई के साथ बाइक पर पीछे बैठकर अपने घर जा रही थी महिला
ठूठीबारी। भरवलियां एसएसबी रोड पर बुधवार की शाम करीब चार बजे ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा चटिया के टोला लालपुर निवासी सुनील साहनी की पत्नी सविता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया के टोला लालपुर निवासी सुनील साहनी की पत्नी सविता (30) रविवार की शाम करीब चार बजे अपने भाई धर्मेंद्र के साथ बाइक से धरमौली से लालपुर अपने घर जा रही थीं। अभी वह भरवलिया एसएसबी रोड स्थित पुल के समीप पहुंची थीं कि पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला ने ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार सविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। भाई ने इसकी सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी निचलौल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सविता के दो पुत्र सार्थक (10), समर (12) हैं। घटना के बाद से बच्चों एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
वहीं स्कूटी सवार महिला को भी चोट आई हैं, उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि बाइक सवार महिला सविता की मौत हो गई है। जबकि स्कूटी चालक महिला कुरैशा खातून को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में रखा गया है। महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया जा रहा है।
मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हादसे में जान गंवाने वाली सविता के दो पुत्र सार्थक (10) और समर (12) हैं। हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मां की असमय मृत्यु से दो छोटे बच्चों के सिर से ममता का आंचल हमेशा के लिए उठ गया है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Trending Videos