सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students will be able to take 28 free online courses during the summer holidays.

Maharajganj News: गर्मियों की छुट्टियों में निशुल्क 28 ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to take 28 free online courses during the summer holidays.
विज्ञापन
माध्यमिक के 11 वीं व 12 वीं को सहूलियत, जनपद में संचालित हैं 278 माध्यमिक स्कूल
Trending Videos

डीआईओएस स्तर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी
महराजगंज। गर्मी की छुट्टियां 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद व समग्र शिक्षा के संयुक्त प्रयास से 28 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। यह सभी शुल्क पूरी तरह निशुल्क हैं। डीआईओएस स्तर से इन कोर्सों के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
जिले में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख विद्यार्थियों का नामांकन है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देते हुए समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की ओर से स्वयम पोर्टल पर 11 विषयों के कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को डीआईओएस की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन मई में पूर्ण कराएं जिससे अवकाश के दिनों में विद्यार्थी इस निशुल्क व ऑनलाइन सहूलियत का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च गुणवत्ता वाले हैं कोर्स
राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि एनसीईआरटी के विशेषज्ञों की ओर से तैयार किए गए यह कोर्स छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई-कंटेंट प्रदान करेंगे। लेखा शास्त्र व व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय शामिल किए गए हैं। कोर्स में नामांकन एक मई से प्रारंभ होगा। परीक्षा 10 से 15 सितंबर तक होगी। कोर्स की समाप्ति 15 सितंबर को होगी। छात्र स्वयम पोर्टल या इसके मोबाइल एप के माध्यम से सीधे और मुफ्त में अपना नामांकन कर सकते हैं।
वर्जन
278 माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को निर्देश पत्र जारी कर इस सहूलियत की जानकारी दी गई है। मई में नामांकन कराने का निर्देश है। जिससे कि जून के ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed