सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates announced boycott of SDM Sadar Court

Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर न्यायालय बहिष्कार की घोषणा की

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates announced boycott of SDM Sadar Court
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय में मनमानीपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कई बार उप जिलाधिकारी से वार्ता कर स्थिति सुधारने का प्रयास किया गया लेकिन कोई ठोस आश्वासन या प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी मुद्दे को लेकर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन परिसर में आमसभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और उप जिलाधिकारी सदर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक उप जिलाधिकारी सदर का स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर नहीं हो जाता, तब तक अधिवक्तागण उनके न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed