सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of selling cooking gas in the market for two thousand rupees

Maharajganj News: बाजार में दो हजार रुपये में रसोई गैस बेचने का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling cooking gas in the market for two thousand rupees
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर में रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के गोदाम के बाहर तपती धूप में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्राहक सिलिंडर लेने के लिए विवश हैं। अक्सर देखा जा रहा है कि तमाम लोग बगैर गैस सिलिंडर लिए ही वापस जा रहे हैं। वहीं कस्बा निवासी अजीत का आरोप है कि 2 हजार के रेट से बाजार में सिलेंडर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
Trending Videos

कस्बे के निवासी अजीत का कहना है कि जब उपभोकताओं के लिए सिलिंडर आपूर्ति नहीं हो पा रही है, तो कालाबाजारियों को इसकी आपूर्ति कहां से हो रही है, यह जांच का विषय है। गोपालनगर निवासी इलियास और फरीद अहमद का आरोप है कि गोदाम पर दलालों का बोलबाला है। यदि कोई उपभोक्ता विरोध करता है तो उसे मारने-पीटने की धमकी दे कर चुप करा दिया जाता है। नौका टोला निवासी अमित का आरोप है कि सिंह गैस एजेंसी के कार्यालय के कर्मचारी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। होम डिलेवरी के लिए ओटीपी मिलने के बाद भी गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है। बाद में पता चलता है कि वह गैस सिलेंडर किसी और को डिलिवर कर दिया गया है। इस संदर्भ में सिंह गैस एजेंसी के संचालक कमलेश सिंह ने कहा कि आरोप निराधार हैं। उनकी एजेंसी से सुचारु रूप से गैस की डिलिवरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed