सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three injured as e-rickshaw overturns on highway

Maharajganj News: हाईवे पर ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three injured as e-rickshaw overturns on highway
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम छपवा में बुधवार की सुबह एक ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीन को सीएचसी नौतनवा पहुंचाया।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, एक ई-रिक्शा सवारी लेकर संपतिहा की ओर से नौतनवा कस्बे में आ रही थी। छपवा तिराहे से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोग तत्काल मौके पर दौड़े और नीचे दबे सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। आनन-फानन में चोटिल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान शिवशंकर एवं रमेश कुमार निवासी विष्णुपुरी कस्बा नौतनवा और चांदनी निवासी ग्राम सिसवाघाट जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed