फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sending parcels by post will cost more; an additional 26 will be charged for a weight of 500 grams.

Maharajganj News: डाक से पार्सल भेजने पर ढीली होगी जेब, 500 ग्राम वजन पर 26 रुपये अतिरिक्त लगेंगे

Mon, 17 Aug 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sending parcels by post will cost more; an additional 26 will be charged for a weight of 500 grams.
प्रधान डाक घर से प्रतिदिन भेजे जा रहे हैं औसतन 350 पार्सल
विज्ञापन

राज्य के भीतर 77 रुपये और दूसरे राज्य में 84 रुपये में गैर राज्य पार्सल
महराजगंज। भारतीय डाक से पार्सल भेजना अब महंगा हो गया है। भारतीय डाक ने पार्सल की दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरों के तहत लखनऊ तक 500 ग्राम वजन का पार्सल भेजने के शुल्क में 26 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित दरों को एक अगस्त से लागू किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिले के प्रधान डाकघर से औसतन प्रतिदिन 350 पार्सल विभिन्न शहरों के लिए बुक किए जाते हैं। रेट बढ़ोतरी से आम ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। डाक विभाग की नई दरों के मुताबिक लखनऊ तक 500 ग्राम का पार्सल के इंडिया पोस्ट के माध्यम से भेजने पर 38 की जगह अब 64 रुपये लिए जा रहे हैं। इसके बाद जीएसटी चार्ज भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दूरी और क्षेत्र के हिसाब से शुल्क अलग-अलग निर्धारित हुआ है। प्रधान डाकघर के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के भीतर (लखनऊ से अधिक दूरी पर) पार्सल भेजने पर 77 रुपये, मेट्रो शहर भेजने के लिए 82 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने के लिए 84 रुपये का चार्ज पड़ रहा है। इसके अलावा वजन के सापेक्ष मूल्य बढ़ता जाएगा। जनपद में पार्सल से भेजे जाने वाले सामग्री की बात करें तो सबसे अधिक संख्या में दस्तावेज फाइल इधर से उधर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट से राखी भेजने में बहनों को लग रही चपत
डाक विभाग ने सिर्फ पोस्ट पार्सल ही नहीं सामान्य स्पीड पोस्ट भेजना भी महंगा किया है। आगामी दिनों में राखी का त्योहार है। बहने अपने भाइयों के लिए डाक विभाग से राखी भेजना सुरक्षित समझती हैं। इस बार सामान्य स्पीड पोस्ट के चार्ज बढ़ने से उन्हें अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना पड़ रहा है। पहले 20 ग्राम तक के स्पीड पोस्ट के लिए 42 रुपये शुल्क लगता था। अब इसके लिए 56 रुपये देने होंगे। अर्थात 14 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वजन और दूरी बढ़ने के साथ स्पीड पोस्ट की अन्य श्रेणियों के शुल्क में भी 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे दस्तावेज और छोटे सामान स्पीड पोस्ट से भेजने वालों पर अतिरिक्त खर्च पड़ रहा है।

वर्जन-
भारतीय डाक ने पोस्ट पार्सल व स्पीडपोस्ट के शुल्क में बढ़ोतरी की है। दूरी के सापेक्ष एक अगस्त से शुल्क बढ़ाया गया है। डाक से सामान सुरक्षित पहुंचते हैं। इसी वजह से अतिरिक्त शुल्क का कोई असर नहीं है। पहले की तरह ही हर दिन 350 से अधिक पार्सल व 400 से अधिक स्पीड पोस्ट प्रधान डाकघर से हर रोज हो रहे हैं।
- शिवकुमार, अधीक्षक प्रधान डाकघर, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed