फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Tricolour was hoisted with pride, and 'Jana Gana Mana' echoed through the air.

Maharajganj News: शान से फहराया तिरंगा, फिजाओं में गूंजा जन-गण-मन

Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour was hoisted with pride, and 'Jana Gana Mana' echoed through the air.
स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज ठूठीबारी मे 250 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा मे गूंजा भारत माता की
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम, विकास भवन में सीडीओ व पुलिस लाइन में एसपी ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर गांव से लेकर मुख्यालय में ध्वाजारोहण कर तिरंगे को दी गई सलामी
महराजगंज। जनपद में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा फहराते हुए देश के शहीदों को याद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत गाया और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों और महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर विचार गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि स्वतंत्रता देश की अमूल्य धरोहर है। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सहित तमाम वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

वहीं अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि असंख्य बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली। एडीएम न्यायिक ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया। जबकि इस मौके पर अरुण मौर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों ने जिस स्वतंत्र भारत का सपना देखा था उसे साकार करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा तथा जनसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कर्तव्यों का पालन करना ही राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम रूप है। जनपद के सभी थानों, सर्किल कार्यालयों और पुलिस शाखाओं में भी ध्वजारोहण हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ध्वजारोहण किया।
22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। समारोह में अधिकारी, जवान, संदीक्षा सदस्य, बच्चे और सेवानिवृत्त कार्मिक शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने तिरंगा फहराकर नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गांधी प्रतिमा, शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा और अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वहीं धानी स्थित परियोजना कैंप कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में परियोजना स्टाफ, वीआरपी तथा किसान शामिल हुए।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालय गौरी बढ़पुरवा धन्नी टोला, अमरपुरवा के कन्या कंपोजिट विद्यालय, बीआरसी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, थाना कोठीभार, व नगर पुलिस चौकी पर झंडा फहराया गया।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार
सोनौली बॉर्डर से लेकर पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों एवं नगर पंचायत कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया गया। सोनौली कस्टम कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण किया।
सोनौली कोतवाली और पुलिस चौकी पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उमाकांत सरोज, एसएसबी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट संदीप सिंह ने वाहिनी कैम्प कार्यालय पर आदि ने भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन हबीब खान ने ध्वजारोहण किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार
स्थानीय तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, थाना परिसर में पुलिस क्षेत्रधिकारी रविन्द्र सिंह, खण्ड विकास कार्यालय परिसर में प्रमुख रमाशंकर गौतम, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पिंगल प्रसाद राणा, नगर पंचायत निचलौल में अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, निचलौल रेंज कार्यालय में रेंजर सुनील कुमार राव, मधवलिया रेंज कार्यालय में क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत भास्कर, राजेंद्र प्रसाद तारा चन्द पीजी कॉलेज निचलौल में प्राचार्य गुरुशरण सिंह, सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल में सुनील पाण्डेय, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय निचलौल में श्यामबिहारी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
चिउटहां प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड सिसवा के चिउटहां क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। एसएस इंटर कॉलेज करमही, नव निर्माण इंटर कॉलेज पिपरा बाजार, पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय सेमरी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय वरवांकला समेत क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
दीवानी न्यायालय मे सिविल जज विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। सिविल जज अंकित सिंह सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन पर अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में भी ध्वजारोहण कर इस दिन को धूमधाम से मनाया गया। तहसील कार्यालय पर एसडीएम कुणाल ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव आदि राजस्वकर्मी मौजूद रहे। नगर के गांधी चौक पर पूर्व सैनिक डमर बहादुर गुरुंग, रतनपुर ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया एवं खंड विकास अधिकारी अमित मिश्र, सीओ कार्यालय एवं थाने पर सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज, डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में प्रबंधक पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने ध्वजारोहण किया।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्ष्मीपुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय, राजीव गांधी महाविद्यालय में प्रबंधक डा. अजीत मणि त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. अरुण गुप्ता और रेंज कार्यालय में वेदप्रकाश शर्मा ने तिरंगा फहराया। बीआरसी पर खंड शिक्षाधिकारी सुदामा, भागीरथी कृषक महाविद्यालय में प्रबंधक संजीव राय, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दयानंद सिंह, क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति में अशोक पांडेय ने ध्वजारोहण किया। पीएमश्री विद्यालय बेलवा खुर्द में प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता और सरदार पटेल इंटर कॉलेज में प्रबंधक डा. ओमप्रकाश चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 250 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जो भारत-नेपाल के नो मैंस लैंड होते पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर परिषद के विभाग संयोजक शिवम् नाथ शर्मा, नंद प्रसाद चौधरी, दीपक चौधरी, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article