{"_id":"6a7f77dbc5488bf21b0cc820","slug":"smuggling-of-4350-ampoules-of-narcotic-drugs-busted-three-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183285-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 4,350 एंपुल नशे की दवाओं की तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 4,350 एंपुल नशे की दवाओं की तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर की गई कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद
महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि गोरखपुर-पिपराइच मार्ग से एक पिकअप वाहन में प्रतिबंधित नशे की दवाओं की बड़ी खेप नेपाल भेजी जाने वाली है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी की। संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में रखे प्लास्टिक के बोरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने वाहन में सवार जाकिर हुसैन (45) निवासी लोहरौली थाना ठूठीबारी, गोविंद प्रसाद (55) निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी और सचिन (19) निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
4,350 एंपुल बरामद
जांच टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो कुल 4,350 एंपुल नशे की दवाएं बरामद हुईं। बरामदगी में 2,000 एंपुल सेरेजैक डाइजीपाम इंजेक्शन तथा 2,350 एंपुल बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन शामिल हैं। कुल 4,350 एंपुल में प्रत्येक शीशी 2 मिलीलीटर की है। यह दवाएं अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल की जाती हैं लेकिन अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से इनसे नशा होने लगता है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी जांच टीम ने जब्त किए हैं।
व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से देते थे ऑर्डर
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिहार निवासी ट्विंकल उर्फ पिंकल नामक व्यक्ति उन्हें यह प्रतिबंधित दवाएं उपलब्ध कराता था। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर दवाओं का ऑर्डर दिया जाता था और बैंक खातों में भुगतान किया जाता था।
मुख्य आरोपी है हिस्ट्रीशीटर
गिरफ्तार मुख्य आरोपी जाकिर हुसैन और गोविंद प्रसाद थाना ठूठीबारी के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
वर्जन
श्यामदेउरवा पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में एक संगठित तस्करी नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। सीमा पार होने वाली अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- सिद्धार्थ ,अपर पुलिस अधीक्षक