सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers will protest against the mandatory TET in Delhi on the 4th.

Maharajganj News: टीईटी की अनिर्वायता के विरोध में शिक्षक चार को दिल्ली में भरेंगे हुंकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers will protest against the mandatory TET in Delhi on the 4th.
विज्ञापन
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली चलो अभियान को लेकर की गई बैठक
Trending Videos

महराजगंज। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली चलो अभियान की शनिवार को शहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश धर दूबे उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल 2026 को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि टेट और नॉन टेट सभी शिक्षक एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पहुंचे और इस अन्याय का विरोध करें। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री उपेंद्र पांडेय ने कहा कि टीएफआई के नेतृत्व में महराजगंज से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे। मांडलिक संगठन मंत्री गोरखपुर ज्ञानेंद्र ओझा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के निर्देश के क्रम में दिल्ली चलो अभियान की सभी जिलों में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक राजेश धर दूबे ने कहा कि इस धरने में शामिल होना बड़े यज्ञ में आहुति देना है। बैठक का संचालन जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने किया। बैठक को गोरखपुर के जिला संयुक्त मंत्री युगेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। बैठक में मनौव्वर अली, हरीश शाही, राघवेंद्र पांडेय, धन प्रकाश त्रिपाठी, विजय पांडेय, विजय यादव, अलाउद्दीन, अध्यक्ष घुघली अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed