फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Team visits Jawahar Navodaya Vidyalaya kitchen for inspection, collects samples.

Maharajganj News: जवाहर नवोदय विद्यालय की रसोई की जांच करने पहुंची टीम, लिए सैंपल

Tue, 18 Aug 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Team visits Jawahar Navodaya Vidyalaya kitchen for inspection, collects samples.
पके हुए चावल, दाल और सब्जी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में नवोदय विद्यालय के मेस में छात्र की थाली में मिला था मेंढक
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए रविवार की दोपहर परोसे गए चने की सब्जी में मेंढक मिलने की घटना के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम विद्यालय पहुंच गई। टीम ने रसोई का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
खाद्य विभाग की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय, धनेवा धनेई के रसोई घर व स्टोर का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद ने रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टोर में रखे पैक्ड खाद्य पदार्थों के लेबल की जांच की। इसमें उत्पादों के लेबल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए गए दोपहर के भोजन का भी निरीक्षण किया। भोजन में तैयार पके हुए चावल, दाल और सब्जी के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को भी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ खान-पान के प्रति जागरूक किया। बच्चों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने, साफ-सुथरा भोजन करने तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुकिंग स्टाफ को भोजन तैयार करने, खाद्य सामग्री के रखरखाव, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
-केके उपाध्याय, प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed