सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl's body found at home under suspicious circumstances; murder alleged.

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में घर में मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found at home under suspicious circumstances; murder alleged.
विज्ञापन
भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव का मामला, गले पर तार से कसने का निशान मिला

माता-पिता और भाई गए थे धान की रोपाई करने, पिता ने पड़ोस के युवक पर लगाया हत्या का आरोप
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव में रविवार की सुबह करीब सात बजे एक किशोरी का शव उसके घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ अंकुर गौतम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी एक व्यक्ति पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर पर रहते हैं। रविवार की सुबह उनकी पुत्री (15) घर पर खाना बना रही थी। माता-पिता और भाई धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। परिवार घर पर ही गुमटी में दुकान भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे एक पड़ोस की बच्ची दुकान से सामान खरीदने के लिए गई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। वह बगल से छत के रास्ते चढ़कर किशोरी के घर में गई तो उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। बच्ची ने यह देखकर शोर मचाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना फैलते ही पीड़ित के घर पर भीड़ लग गई। इसी बीच किशोरी के माता-पिता भी खेत से घर पहुंच गए और बेटी का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पाकर सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय, एसएसआई प्रवीण सिंह, भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच-पड़ताल की।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि किशोरी के गले पर तार से कसने का निशान मिला है। उन्होंने बगल के एक युवक पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि एक लड़के ने उनकी बेटी का वीडियो बना लिया था। वह वीडियो दिखाकर एक वर्ष से किशोरी पर बात करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि युवक ने बात नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इससे किशोरी डरी हुई थी। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed