{"_id":"6a836e90c6b78f36a70d8769","slug":"thai-woman-arrested-at-sonauli-border-with-forged-indian-documents-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-183461-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर फर्जी भारतीय दस्तावेज के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के बोलचाल से जांच अधिकारियों को हुआ संदेह, कई बार भारत आ चुकी है महिला
सोनौली। सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन विभाग की टीम ने जांच के दौरान फर्जी भारतीय दस्तावेज रखने के आरोप में थाईलैंड की महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद महिला को अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम आव्रजन विभाग के अधिकारी भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक विदेशी महिला ने अपना पासपोर्ट और वीजा प्रस्तुत किया। उसके बोलचाल और भाषा को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम चोन यूतिचिरफ्त, निवासी थाईलैंड बताया।
जांच के दौरान उसके पास से कथित रूप से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि उक्त महिला कई बार भारत आ चुकी है और नेपाल के रास्ते वृंदावन व मथुरा भी जा चुकी है। थाईलैंड में उसका कपड़े का कारोबार होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार थाई महिला से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।