फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration conducted a flag march in Nautanwa, instilling a sense of security among the general public.

Maharajganj News: प्रशासन ने नौतनवा में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का कराया एहसास

Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The administration conducted a flag march in Nautanwa, instilling a sense of security among the general public.
नौतनवा। सावन एवं चेहल्लुम पर्व को लेकर सोमवार की शाम में एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने नगर में फ्लैग मार्च कर आमजन को पुलिसिया तत्परता एवं सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चौक-चौराहों पर मौजूद लोगों से पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ संपन्न कराने अपील की। उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, पर्व को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। यदि कहीं से भी कोई अनहोनी की सूचना प्रकाश में आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। फ्लैग मार्च बनैलिया मंदिर चौराहा से शुरू होकर खनुआ तिराहा, गांधी चौक, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, न्यू मार्केट, घंटाघर चौक, स्टेशन चौराहा पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे, उपनिरीक्षक रोहित कुमार यादव आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed