{"_id":"6a0638d77aac9116f109f37c","slug":"the-crisis-continues-with-queues-forming-at-pumps-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177273-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संकट बरकरार, पंपों पर लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संकट बरकरार, पंपों पर लग रही कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में डीजल-पेट्रोल के किल्लत की समस्या अभी भी बरकरार है। बृहस्पतिवार को महराजगंज-गोरखपुर रोड पर कई पेट्रोल पंप सूखे मिले। सुबह करीब 9.30 बजे जियो पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी हुई थी।
कृषि कार्यों के लिए डीजल की मांग बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर कतार में ट्रैक्टर चालक अधिक दिखे। हालांकि बाइक सवारों की संख्या भी कम नहीं थी। लोग डीजल-पेट्रोल के लिए घंटों खड़े रहे। यही हाल फरेंदा, परतावल, मिठौरा, ठूठीबारी समेत अन्य इलाकों का भी है।
जनपद में गेहूं की मड़ाई पूरी हो चुकी है। किसान अब धान की फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह रुद्रापुर में स्थित जियो पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर करीब 150 मीटर तक कतार में खड़े थे। वहीं बाइक सवारों की भी भीड़ कम नहीं थी। तेल भरवाने वालों की कतार में शामिल मनोज ने बताया कि खेतों की जुताई शुरू हो गई है। डीजल न मिलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है।
उन्होंने कहा कि करीब आधे घंटे से खड़ा हूं लेकिन अभी नंबर नहीं आया।
वहीं कतार में उनके पीछे खड़े रुद्रापुर निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि कई पेट्रोल पंप बंद होने से काफी दिक्कत हो रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में दिक्कत और बढ़ जाएगी। किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल सीमा के नजदीकी इलाके के ग्रामीणों को पेट्रोल नहीं मिल रहा है। लोग पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं।
Trending Videos