{"_id":"69b1db714fe7fbf3e804cc89","slug":"the-daily-struggle-for-gas-cylinders-has-increased-commercial-supplies-have-stopped-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-154807-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैस सिलिंडर के लिए रोजमर्रा का संघर्ष बढ़ा..काॅमर्शियल की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैस सिलिंडर के लिए रोजमर्रा का संघर्ष बढ़ा..काॅमर्शियल की आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज नगर में स्थित जैसवाल एचपी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए मारामारी करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
पश्चिमी एशिया संघर्ष : अधिकांश के व्यवसाय बंद होने के कगार पर
छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर मंडराया संकट
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष से एलपीजी गैस की उपलब्धता का संकट बढ़ता जा रहा है। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए मची मारामारी के बीच काॅमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से होटल, रेस्टारेंट व चाय दुकान के व्यवसाय पर संकट मंडराने लगा है। इससे व्यवसायियों को सिलिंडर पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इनमें अधिकांश के व्यवसाय बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं, काॅमर्शियल सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक के कारण सहालग वाले घरों में संकट गहरा गया है।
वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और पटरी व्यवसायियों को काॅमर्शियल सिलिंडर आसानी से नहीं मिल रहा है। इसकी आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई है। हालांकि, मानवीय आधार पर केवल अस्पतालों और छात्रावासों को ही विशेष अनुमति के साथ काॅमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से होटल और खानपान के व्यवसाय से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।
शहर के चाय दुकानदार हीरालाल ने बताया कि कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा थक चुके हैं। काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से व्यवसाय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। वहीं, शहर के पकड़ी निवासी चाय के दुकानदार मोहन बताते है कि वह घर के उपयोग के लिए मिले गैस सिलिंडर का उपयोग दुकान चलाने के लिए कर चुके हैं। दुकान के साथ ही घर में भी गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है।
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गैस सिलिंडर की किल्लत की समस्या बनी हुई है। दिन-प्रतिदिन उपभोक्ताओं की कतार और लंबी होती जा रही है। डुमरियागंज क्षेत्र के एजेंसी पर गैस सिलिंडर से भरी ट्रक हर दिन आने के बाद भी गैस गोदाम पर भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग भूखे प्यासे दोपहर एक बजे तक कतार में खड़े होकर गैस मिलने का इंतजार करते रहे। बुधवार को पुलिस के निगरानी में कतार में खड़े लोगों को गैस वितरण करवाया जा रहा था, लेकिन गैस सिलिंडर खत्म होने के कगार पर थी फिर भी कतार काफी लंबी थी।
-- -- -- -- -- -- --
बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को वितरित हुआ सिलिंडर
पकड़ी बाजार। रसोई गैस की समस्या के चलते एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। बुधवार को प्रेम एचपी गैस नेवतला सरपतहा बरैनिया पर बुधवार को भी गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यहां पर जो उपभोक्ता ऑनलाइन गैस बुकिंग किए थे, उन्हीं लोगों को ही ओटीपी के माध्यम से गैस दिया जा रहा है। एजेंसी पर मंगलवार को वाहन से 342 गैस सिलिंडर आया था, जो बुकिंग वाले उपभोक्ताओं में बुधवार को वितरित किया जा रहा था।
-- -- -- --
बोले दुकानदार और ढाबा संचालक
कई बार एजेंसी का चक्कर लगाते थक चुके हैं लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिला, इससे व्यवसाय बंद होने के कगार पर पहुंच गया है।
- अंकित यादव
-- -- -- -- -- -
पहले होम डिलीवरी से गैस सिलिंडर मिल जाता था लेकिन अब किल्लत शुरू होने के बाद एजेंसी चक्कर लगाने पर भी नहीं मिल रहा है।
- लवकुश
-- -- -- -
कॉमर्शियल सिलिंडर का कनेक्शन है पर एक सप्ताह से गैस नहीं मिला है। मजबूर होकर 25 रुपये प्रति किलो कोयला खरीदकर भट्ठी का उपयोग कर रहे हैं।
- मुमताज अली
-- -- -- --
रोजा इफ्तार पार्टी में करीब 800 लोगों को आमंत्रित किया है। गैस सिलिंडर की जरूरत थी लेकिन नहीं मिला। मजबूर होकर लकड़ी पर भोजन बनवाना पड़ रहा है।
- मुजीब उर्फ मजीबुल्लाह
-- -- -- -- -- -
अनियमितता या कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने एचपी गैस ग्रामीण वितरण, कंदवा बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने गैस एजेंसी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का गहनता से अवलोकन किया। साथ ही एजेंसी संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवई की जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने गैस वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की और उपभोक्ताओं की बुकिंग, डिलीवरी एवं स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- -
गैस सिलिंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए करें जागरूक
सिद्धार्थनगर। जिले में गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कैंप कार्यालय पर संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले गैस उपभोक्ता जागरूकता कैंपों की व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कैंप स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस एजेंसियों पर भी लाउडस्पीकर लगवाकर उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दें। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाए कि गैस सिलिंडर का उपयोग करते समय किन-किन सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। जागरूकता बढ़ाने से दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर आकाश कुशवाहा, इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि एसके सोनी तथा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।
-- -- -- --
12 हजार गैस सिंलिंडर बंटा, आज होगा दस हजार का वितरण
पूर्ति विभाग के अनुसार, बुधवार को जिले सभी एजेंसियों पर 12,214 रसोई गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। इनमें एचपी के एजेंसियों पर 5770 रसोई गैस सिलिंडर, इंडेन के एजेंसियों पर 4428 सिलिंडर और भारत गैस के एजेंसियों पर 2016 सिलिंडर का वितरण कराया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को 10162 रसोई गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा। इसमें एचपी के एजेंसी पर 5752, इंडेन के 4410 शामिल हैं। विभाग का दावा है कि नियमित वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। अफवाहों के चलते और बिना बुकिंग वाले उपभोक्ताओं के पहुंचने से एजेंसियों पर भीड़ हो रही है।
Trending Videos