{"_id":"69b1dcc166bc0d00c109fad9","slug":"thieves-stole-the-bike-parked-in-front-of-the-house-maharajganj-news-c-227-1-sdn1031-154797-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर के सामने खड़ी बाइक उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर के सामने खड़ी बाइक उठा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी में स्टेशन रोड वार्ड नंबर 10 में एक घर से बाइक चोरी करने के मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड वार्ड नंबर 10 निवासी दुर्गेश कमलापुरी ने थाना ढेबरुआ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। रात में बाइक वहीं खड़ी थी, लेकिन सुबह उठा तो देखा बाइक गायब थी। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर बाइक की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और चौकी प्रभारी बढ़नी मामले की जांच कर रहे हैं।
Trending Videos