फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three out of 35 cases were resolved during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day).

Maharajganj News: कबड्डी स्पर्धा में एसएसबी की टीम बनी विजेता

Tue, 18 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three out of 35 cases were resolved during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day).
महराजगंज। बागापार ग्राम पंचायत के विशुनपुरवा में कबड्डी लीग का जनपद स्तरीय आयोजन अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्यामकरन यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन में बागापार एसएसबी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब कब्जाया। उप विजेता चौक स्टेडियम की टीम रही।
विज्ञापन

बागापार के विशुनपुरवा में नागपंचमी पर जनपद स्तरीय कबड्डी का आयोजन पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी आयोजित हुआ। इस बार आयोजन का जिम्मा पहलवान श्यामकरन यादव के पास था। उन्होंने प्रतियोगिता को इसे लीग रूप में आयोजित कराया। आयोजन में कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें एसएसबी बागापार की टीम ने चौक की टीम को पराजित किया। तीसरे स्थान पर दुर्गा क्लब केवलापुर की कबड्डी टीम रही।
विज्ञापन

विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। श्यामकरन ने कहा कि कुश्ती व कबड्डी पहले गांव देहात का खेल माना जाता था, लेकिन इन खेलों में नयापन लाकर इसे कस्बो में भी लोकप्रिय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागापार के लोग वर्षों से कबड्डी खेल को बढ़ावा देने में लगे हैं। इस बार मुझे दायित्व दिया गया था। सभी के सहयोग से इसे नयेपन के साथ आयोजित कराया गया। बॉक्सिंग कोच राहुल चौरसिया, शैलेश वर्मा, अरुण गुप्ता, कौलेश्वर यादव, पंकज वर्मा, अनिल वर्मा, अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed