सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two dilapidated roads will be rejuvenated with Rs 80 lakh.

Maharajganj News: 80 लाख से दो जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two dilapidated roads will be rejuvenated with Rs 80 lakh.
विज्ञापन
महराजगंज। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग ने नगर पंचायत परतावल क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 80 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos

डूडा अधिकारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 3 गौतम बुद्ध नगर तथा वार्ड नंबर 15 महंत अवैध नाथ नगर की सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। बरसात के दिनों में इन मार्गों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed