फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two friends die in a road accident in Maharajganj; their funeral processions were taken out together.

एक साथ उठी दो दोस्त की अर्थी: जन्मदिन मनाकर लौटते समय हुआ हादसा, 2 दोस्तों की मौत- गांव में पसरा मातम

Tue, 07 Jul 2026 02:49 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
Two friends die in a road accident in Maharajganj; their funeral processions were taken out together.
मृतक आयुष व किशन की फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- वीडियो ग्रेव्स

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर के गोमतीडीह के पास रविवार की रात करीब आठ बजे जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में गांव सिंहपुर कला निवासी आयुष वर्मा (20) व किशन सहानी (18) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस तरह से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर कला निवासी आयुष वर्मा का रविवार को जन्मदिन था। वह इसकी खुशी में अपने दोस्त किशन सहानी तथा अन्य छह-सात दोस्तों के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज पर जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। वहां दोस्तों के साथ केट काटकर जन्मदिन मनाया और मस्ती की।

विज्ञापन

जन्मदिन मनाने के बाद बाइक से दोस्त किशन के साथ घर लौट रहा था। रतनपुर खोरिया बाजार नहर मार्ग पर रतनपुर के गोमतीडीह के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया जहां किशन सहानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि आयुष वर्मा को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।

Two friends die in a road accident in Maharajganj; their funeral processions were taken out together.
किशन साहनी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों, एक साथ उठी अर्थी
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर कला निवासी आयुष वर्मा और किशन सहानी दोस्त थे। दोनों अक्सर एक ही साथ रहते थे। कहीं दूर भी जाना होता तो दोनों साथ ही निकलते थे। एक सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों की एक ही साथ अर्थी भी उठी। यह देख पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आयुष वर्मा और किशन सहानी दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी और दोस्त थे। दोनों अड्डा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा-11 के छात्र थे। दोनों अक्सर एक साथ ही स्कूल जाते थे। कहीं घूमना-फिरना भी होता था तो दोनों साथ आते-जाते थे। लोग उनकी दोस्ती की मिसाल देते थे, लेकिन रविवार की रात दोनों के लिए मनहूस साबित हुई।

दोनों एक ही बाइक से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम महराजगंज में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव करीब पांच बजे गांव पहुंचा तो सबकी आंखें नम हो गईं। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

सुबह से मिल रही थीं बधाइयां, रात में छाया मातम नौतनवा
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर कला निवासी आयुष वर्मा का रविवार को जन्मदिन था। इसको लेकर परिवार और उसके दोस्तों में खुशी थी। सुबह से शाम तक उसे बधाइयां मिल रही थीं। जन्मदिन मनाने के लिए सुबह से ही लोग तैयारी में जुटे थे। रात में यह खुशियां मातम में बदल गईं। आयुष वर्मा के परिजन माता आरती वर्मा, पिता दुर्गेश वर्मा और बड़ा भाई उमेश वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर का बुझ गया इकलौता चिराग
जन्मदिन मनाने गए युवकों की मौत से परिजन में चीख पुकार मची है। किशन सहानी अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से मां कौशल्या सहानी और पिता सिकंदर सहानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि किशन के छोटे भाई सत्यम की बीमारी से पांच माह पहले मौत हो गई थी। घर में किशन इकलौता बेटा था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Two friends die in a road accident in Maharajganj; their funeral processions were taken out together.
आयुष वर्मा के घर पसरा सन्नाटा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में नहीं जले चूल्हे
दोनों की एक साथ मौत से गांव में भी मातम पसर गया है। आसपास के घरों में भी चूल्हे नहीं जले। दोनों की बातें सोच-सोचकर लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। आसपास के लोग दोनों की दोस्ती की मिसाल दे रहे थे। वहीं परिजन भी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed