फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mobile snatching incident involving a young woman solved; two accused arrested.

Maharajganj News: युवती से मोबाइल झपटमारी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatching incident involving a young woman solved; two accused arrested.
एक बाल अपचारी भी हिरासत में, बाइक भी बरामद
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा पुलिस ने चार जुलाई को हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, चार जुलाई को एक युवती से बाइक सवार तीन युवक मोबाइल झपटकर भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की जांच के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे और उनकी टीम ने धरमौली नहर पुल के पास से अमन कुमार और मंदीप कुमार निवासी बनकटिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं उनके साथ 15 वर्षीय एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया जबकि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों और बाल अपचारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed