फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Schools cannot charge arbitrary fees; the government has sought details regarding tuition fees for classes 9 to 12.

Maharajganj News: स्कूल नहीं ले सकते मनमानी फीस, कक्षा 9-12 तक का ट्यूशन फीस की शासन ने मांगी जानकारी

Wed, 08 Jul 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Schools cannot charge arbitrary fees; the government has sought details regarding tuition fees for classes 9 to 12.
डीआईओएस कार्यालय को देनी होगी ट्यूशन फीस की जानकारी
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति से प्रमाणित कराकर देना होगा प्रपत्र
महराजगंज। निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर नियामक समिति के बाद अब राज्य स्तर से निजी स्कूलों के ट्यूशन फीस की जानकारी मांगी गई है। सभी स्कूलों को यह जानकारी डीआईओएस ऑफिस में निर्धारित प्रारूप पर देनी है। प्रारूप को जनपद स्तरीय समिति भी प्रमाणित करेगी।
जनपद में निजी व सरकारी मिलाकर कुल 2900 के आसपास स्कूल संचालित हैं। प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध सभी स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की ट्यूशन फीस का पूरा ब्योरा तलब किया है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों से ली जा रही मासिक ट्यूशन फीस की जानकारी निर्धारित प्रारूप में आठ जुलाई 2026 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के पत्र के तहत प्रत्येक जिले के निजी माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा 9-10 और 11-12 की मासिक ट्यूशन फीस का विवरण मांगा गया है। शासन की ओर से भेजे गए प्रारूप में जनपद का नाम, विद्यालय का नाम, संबद्ध बोर्ड तथा दोनों वर्गों की अलग-अलग ट्यूशन फीस का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रत्येक बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों द्वारा ली जा रही फीस का औसत भी तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। निर्धारित समय सीमा आज समाप्त होगी, ऐसे में जिन स्कूलों ने अभी प्रपत्र नहीं जमा किया है। वह आज शाम डीआईओएस कार्यालय में जनपद स्तरीय समिति से सत्यापित प्रति जमा करें। जिससे समय पर जनपद के सभी स्कूलों का विवरण भेजा जा सके।

वर्जन
जनपद के सभी निजी, वित्तपोषित स्कूलों से ट्यूशन फीस की जानकारी मांगी गई है। बुधवार को देर शाम तक रिपोर्ट ऑनलाइन शासन को प्रेषित करनी है। यह प्रक्रिया प्रदेश में निजी विद्यालयों की फीस संरचना का समग्र आकलन करने के उद्देश्य से हो रही है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed