{"_id":"6a4d60b8356886b980079acc","slug":"shivam-reaches-kargil-by-bicycle-sets-out-for-mig-la-top-today-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180686-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइकिल से कारगिल पहुंचे शिवम, आज से मिग-ला टॉप के लिए करेंगे प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइकिल से कारगिल पहुंचे शिवम, आज से मिग-ला टॉप के लिए करेंगे प्रस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3150 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से किया पूरा, पर्यावरण को बचाने के लिए चला रहे मुहिम
विश्व रिकॉर्ड बनने पर शहीदों को करेंगे समर्पित
महराजगंज। जनपद के ग्राम करौता निवासी शिवम पटेल विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से 3,150 किलोमीटर की दूरी तय करके कारगिल पहुंच चुके हैं। उन्होंने 27 अप्रैल 2026 को करौता से साइकिल यात्रा शुरू की थी। आज से वह मिग-ला टॉप की यात्रा शुरू करेंगे।
शिवम ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने 71 दिनों में पूर्ण की। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लगभग 25 दिनों तक साइकिल नहीं चला सके। इसके अलावा ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए करीब नौ दिन का विराम भी लिया। इस तरह उन्होंने 35 से 36 दिनों में 3,150 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की। उनके पिता राम आशीष पटेल एवं माता किरण पटेल हैं।
महाराजगंज, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होते हुए शिवम कारगिल तक पहुंचे। शिवम पटेल अब अपने अभियान के दूसरे और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण की शुरुआत 8 जुलाई की सुबह कारगिल से करेंगे। उनका लक्ष्य लगभग 19,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित मिग-ला टॉप तक साइकिल से पहुंचकर अगले सात से आठ दिनों में भारत का तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन
शिवम का कहना है कि यदि उनका यह अभियान विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होता है तो वह इसे भारत माता की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल रिकॉर्ड बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति, शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की है।