सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two serious including Inspector of Nepal in collision between two bikes, referred

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में नेपाल के दरोगा समेत दो गंभीर, रेफर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two serious including Inspector of Nepal in collision between two bikes, referred
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, पुलिस ने लोगों की मदद से पाया काबू
Trending Videos

नौतनवा। कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनैलिया मंदिर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में नेपाल के दरोगा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी नौतनवा में भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बहादुरशाह नगर वार्ड निवासी आशीष अग्रहरि शनिवार की दोपहर घर से बनैलिया मंदिर स्थित अपने दुकान जाने के लिए निकले थे। वहीं नेपाल के बेलहिया थाने में तैनात दरोगा नरायन पछाई निवासी गुल्मी जिला बुटवल नौतनवा में टाईल्स की खरीदारी करने के लिए आए थे। अभी दोनों मंदिर के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक में आग लग गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाइक में लगी आग को बुझाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अमित राव गौतम ने प्राथमिक उपचार के बाद आशीष अग्रहरि को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर एवं नरायन पछाई निवासी नेपाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज जारी है। यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed