{"_id":"6a84bd848b6ee4975e0c27d2","slug":"two-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-school-van-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-183514-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार की शाम करीब चार बजे स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान कुलदीप शर्मा (2) पुत्र दुर्गेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने के बाद पुरैना से ढेकही की ओर जा रही थी। इसी दौरान मासूम वाहन की चपेट में आ गया। परिजन बच्चे को उसी स्कूल वैन से संयुक्त जिला चिकित्सालय महराजगंज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि चालक छोटेलाल पटेल निवासी पिपरिया घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था उसको दौड़ा कर पकड़ा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।