सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers, troubled by the terror of monkeys, blocked the Nichlaul-Puraina road.

Maharajganj News: बंदर के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने जाम किया निचलौल-पुरैना मार्ग

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by the terror of monkeys, blocked the Nichlaul-Puraina road.
बंदर के हमले के बाद लोगों ने निचलौल-पुरैना मार्ग किया जाम।  
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों पर रुपये मांगने का आरोप, घंटों हंगामे के बाद पकड़ा गया खूंखार बंदर
Trending Videos

एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है बंदर, बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम
मिठौरा। निचलौल थाना क्षेत्र के जमुई पंडित गांव में कई दिनों से एक आक्रामक बंदर के आतंक से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने निचलौल-पुरैना मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। दर्जन से अधिक लोगों को घायल करने के बाद बृहस्पतिवार को बंदर ने एक ट्रैक्टर चालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान करीब एक घंटे तक निचलौल-पुरैना मार्ग जाम रहा।
अभिमन्यु पटेल, पवन सिंह, सोनू तिवारी, अर्जुन, ध्रुव यादव, रजनीश गुप्ता, शैलेश पटेल, सोनू गौड, विजय विश्वकर्मा, दीपक, तबारक सहित सैकड़ों ग्रामीणों के अनुसार, बंदर खास तौर पर ट्रैक्टर चालकों को निशाना बनाता था। बृहस्पतिवार को गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अरविंद पटेल पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया और उसके हाथ को बुरी तरह से काट लिया। परिजन तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सुबह किसी तरह बंदर को गांव के एक मकान में बंद कर वन विभाग को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा बंदर पकड़ने के एवज में रुपये की मांग की गई। इस बात से नाराज ग्रामीण उग्र हो गए और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते निचलौल-पुरैना मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस की सक्रियता के बाद वन विभाग की टीम को तत्काल बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बंदर को पकड़कर गांव से बाहर ले जाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जाम समाप्त किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग कार्रवाई करता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। गांव में अब भी लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed