फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife commits suicide by hanging herself after argument with husband on video call

पैसे भेजो': रात फांसी लगा रही थी पत्नी, 3600 KM दूर से पति देख रहा था लाइव मौत; सुबह तक मोबाइल चलता रहा

Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भिटौली/शिकारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भिटौली/शिकारपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 07:45 PM IST
सार

 राकेश चौहान करीब डेढ़ साल पहले कमाने के लिए सऊदी अरब गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी संध्या उर्फ खुशबू चौहान (25 वर्ष) अपनी सास जोगिना व अपनी तीन साल की बेटी ज्योति व छह माह के बेटे कार्तिकेय के साथ रहती थी। बीती रात पैसे को लेकर बात इतनी बिगड़ी की पत्नी ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Wife commits suicide by hanging herself after argument with husband on video call
पत्नी ने वीडियो कॉल पर पति के सामने लगा ली फांसी - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया की विवाहिता ने शनिवार की रात 3600 किलोमीटर दूर सऊदी अरब में कमा रहे पति को वीडियो कॉल करके कुछ रुपये मांगा। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई तो नाराज पत्नी ने वीडियो कॉल से जुड़े पति के सामने ही फांसी पर लटककर जान दे दी। सुबह जब सास ने देखा कि मृतका के बेटे को किया गया वीडियो कॉल चल रहा है। इधर सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

राकेश डेढ़ साल पहले गया था सऊदी अरब
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैरिया निवासी राकेश चौहान करीब डेढ़ साल पहले कमाने के लिए सऊदी अरब गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी संध्या उर्फ खुशबू चौहान (25 वर्ष) अपनी सास जोगिना व अपनी तीन साल की बेटी ज्योति व छह माह के बेटे कार्तिकेय के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से रुपये मांग रही थी संध्या
शनिवार की रात में वह अपने पति से वीडियो कॉल करके रुपये की मांग कर रही थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और वीडियो कॉल से जुड़े पति के सामने ही वह साड़ी का फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह तक जगी नहीं तो चिंतित सास उसके कमरे में रविवार की सुबह करीब सात बजे जगाने गई। 

विज्ञापन

सुबह कमरे में सास ने देखा वीडियो कॉल
उन्होंने देखा कि उनकी बहू संध्या फांसी पर लटकी हुई है। शोर मची तो उनके पड़ोसी पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घुघली पुलिस को सूचना दी। साथ ही लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया। इस दौरान उसकी सास ने देखा कि सुबह तक वीडियो कॉल चल रही थी। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed