अमरुद के लिए ले ली जान: तीन साल के बच्चे ने तोड़ा फल, 70 साल के बुजुर्ग ने डांटा तो मां ने पीट-पीटकर मार डाला
मुखलाल का बच्चे को डांटना बच्चे की मां गोल्डी को नागवार लगी और वह मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग से कहासुनी करने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गुस्से में महिला ने पास रखे चारपाई का पाया उठाया और बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के महराजगंज स्थित श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में रविवार को अमरूद तोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तीन साल के बच्चे को 70 साल के बुजुर्ग ने अमरुद तोड़ने से मना किया तो नाराज मां ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में हत्यारोपी महिला को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो गया।
बुजुर्ग घर पर था अकेला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरमौली गांव निवासी मुखलाल शर्मा (70) रविवार दोपहर अपने सड़क किनारे स्थित मकान पर अकेले मौजूद थे। उनकी बहू और अन्य परिजन गांव के अंदर स्थित दूसरे घर पर थे। रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाले तीन साल का बच्चा उनके दरवाजे पर लगे पेड़ से अमरूद तोड़ने लगा। इस पर मुखलाल शर्मा ने बच्चों को अमरूद तोड़ने से मना करते हुए डांटने लगे।
बच्चे को डांटना मां को नागवार गुजरी
आरोप है कि मुखलाल का बच्चे को डांटना बच्चे की मां गोल्डी को नागवार लगी और वह मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग से कहासुनी करने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गुस्से में महिला ने पास रखे चारपाई का पाया उठाया और बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मुखलाल शर्मा मौके पर ही गिर पड़े और घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची बहू और पोता
घटना की सूचना मिलते ही उनकी बहू और पौत्र मौके पर पहुंचे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हत्यारोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।