फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alert in border areas amidst communal tension in Nepal.

Maharajganj News: नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

Sun, 02 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Alert in border areas amidst communal tension in Nepal.
सोनौली। नेपाल के सुनसरी जिले की देवानगंज गांव पालिका के कप्तानगंज क्षेत्र से शुरू हुआ सांप्रदायिक तनाव अब मधेश प्रदेश के कई जिलों तक फैल गया है। हालात को देखते हुए नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, भारत-नेपाल की खुली सीमा को ध्यान में रखते हुए सोनौली सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां लगातार समन्वय बनाकर हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

नेपाल प्रशासन के अनुसार, सिरहा, धनुषा, पर्सा और सप्तरी जिलों के कई संवेदनशील क्षेत्रों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है। सिरहा के गोलबाजार, लहान और सिरहा बाजार, धनुषा के जनकपुरधाम, पर्सा के वीरगंज और सप्तरी के राजविराज और बोदे बर्साइन सहित कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, गश्त और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। तनाव के बीच सीमावर्ती तराई के नवलपरासी, रूपन्देही और कपिलवस्तु जिलों में विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध रैलियां निकालीं। रूपन्देही के बुटवल में प्रदर्शन के दौरान दूसरे समुदाय का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करने वाले कपड़ों को जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। सुनसरी की घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है। सीमा से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच की जा रही है तथा वाहनों और सामानों की सघन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्त लगातार जारी है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed