{"_id":"6a6e560b7d0e64e2c607decb","slug":"commuters-troubled-by-waterlogging-on-the-kanmiswa-main-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-182504-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कनमिसवा मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कनमिसवा मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान
विज्ञापन
फोटो परिचय:ग्रामसभा कनमिसवा के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण आवागमन में हो रही परेशानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा कनमिसवा मुख्य मार्ग पर नाली के अभाव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश के बाद सड़क के बीचों-बीच पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण रामप्यारे, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, संजय, सुग्रीव, रमेश, सूरज और ऋषि मुनि ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों नेपाली नागरिक निजी कार्यों से बहुआर, निचलौल और महराजगंज आते-जाते हैं। ऐसे में जलभराव से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमा पार से आने वाले नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित सचिव और सफाई कर्मचारी को मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।