सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman injured after falling from the roof of the mediation centre under suspicious circumstances

Maharajganj News: मीडिएशन सेंटर से संदिग्ध हालात में छत से गिरकर महिला घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from the roof of the mediation centre under suspicious circumstances
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायालय स्थित मीडिएशन सेंटर से शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर महिला घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक की टीम ने उपचार शुरू कर दिया। महिला की पहचान थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।
Trending Videos

बखिरा थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर निवासी हकीमुल्लाह से जून 2024 को हुई। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में दोनों के बीच मतभेद के चलते दहेज उत्पीड़न का प्रार्थना पत्र एसपी को दिया गया। महिला थाने पर दोनों पक्ष की काउंसिलिंग के बाद बात नहीं बनी। इसके बाद मामला मीडिएशन सेंटर में चला गया। जहां शनिवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद दोनों पक्ष सेंटर कक्ष से बाहर निकले। इसके बाद संदिग्ध परिस्थिति में महिला छत से गिरकर घायल हो गई। शोरगुल होने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी का संबंध किसी अन्य से है। जानकारी होने पर पत्नी व उसकी मां को समझाया तो वह नहीं माने।
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और पत्नी मायके रहने लगी, उसने प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार को मीडिएशन सेंटर में बुलाया गया था। पत्नी ने दबाव बनाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है, जबकि पत्नी ने पूर्व में उन्हें धमकाकर फर्जी मामले में फंसाने की बात कही थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति ने महिला को अपशब्द कहे।
जिस पर महिला पति का पैर पकड़कर रोने लगी। पति ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला के दोनों पैर टूट गए हैं। इस संबंध में प्रभारी न्यायालय सुरक्षा तहसीलदार वर्मा से बात करने का प्रयास करने पर उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed