{"_id":"697524a1e4a8a9af3a0b3453","slug":"young-man-who-went-to-distribute-brothers-wedding-card-died-in-an-accident-another-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170110-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाई की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की दुर्घटना में हुई मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाई की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की दुर्घटना में हुई मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
घायल रामबदन को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज रेफर कराया।
विज्ञापन
11 फरवरी को बड़े भाई की थी शादी, दूसरे घायल को रेफर होने के बाद मृतक परिजनों ने किया हंगामा
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। दूसरे घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर करने से नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी दीपांशु शर्मा के रूप में हुई। दीपांशु बड़े भाई अनुज शर्मा की शादी के कार्ड बांटने घुघली क्षेत्र में गया था। कार्ड बांटकर घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। अनुज का तिलक 4 फरवरी और शादी 11 फरवरी को पराग छपरा (जनपद कुशीनगर) में होना है। दीपांशु एक प्राइवेट लैब में काम करता था। दीपांशु के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरे घायल की पहचान शामबदन के रूप में हुई है, वह पुरैना के ही निवासी हैं। शामबदन को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले को शांत कराया। करीब 20 मिनट तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सावधानी की कमी को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos