सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   13 thick web switches installed on rail sections

Mahoba News: रेल खंडों पर स्थापित हुए 13 थिक वेब स्विच

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
13 thick web switches installed on rail sections
फोटो 19 एमएएचपी 10 परिचय-झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर इस तरह लगाए गए थिक वेब स्विच। स्रोत: रेल
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से रेल खंडों पर थिक वेब स्विच स्थापित किए गए हैं। इससे ट्रैक की विश्वसनीयता, संरक्षा और सुचारु संचालन में सुधार होगा। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में ट्रेनों के सुरक्षित व सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थिक वेब स्विच लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे रेलवे ट्रैक की संरक्षा, स्थिरता और संचालन की गुणवत्ता में सुधार होगा।
Trending Videos


झांसी रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से झांसी-मानिकपुर, ललितपुर-खजुराहो व झांसी-कानपुर खंडों में 13 थिक वेब स्विच स्थापित किए गए। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से टर्न आउट पर झटकों में कमी आएगी और ट्रैक पर प्वाइंट बदलने के दौरान यात्रियों को झटका महसूस नहीं होगा। साथ ही यह प्रणाली ट्रैक की आयु बढ़ाने व अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक है। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि झांसी मंडल में संरक्षा सर्वोपरि है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ट्रैक अवसंरचना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। थिक वेब स्विच की स्थापना से टर्नआउट संबंधी विफलताओं में कमी आती है, रखरखाव व्यय कम होता है और रेल संचालन अधिक विश्वसनीय बनता है। यह उन्नत प्रणाली भविष्य में उच्च गति और सुरक्षित रेल संचालन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed