सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A NEET student was kidnapped, held captive for 16 days, injected with drugs, raped, and burned with cigarettes.

Mahoba News: नीट छात्रा का अपहरण कर 16 दिन बंधक बनाया, नशीले इंजेक्शन लगाए, दुष्कर्म के साथ सिगरेट से दागा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A NEET student was kidnapped, held captive for 16 days, injected with drugs, raped, and burned with cigarettes.
विज्ञापन
महोबा। शहर में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन दिए, बेरहमी से पीटा और सिगरेट से उसके हाथ को दागा। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी मिले। यही नहीं भाई की हत्या की धमकी देकर उस पर जबरन शादी का दबाव भी बनाया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती महोबा शहर में किराए का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल की शाम वह लाइब्रेरी से लौट रही थी तभी रास्ते में चार पहिया वाहन सवार कुछ युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि दो-तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया जबकि अन्य आरोपी वाहन के अंदर बैठे रहे। इसके बाद उसे अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बेटी से संपर्क न होने पर उसकी मां ने शहर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला। सात मई को युवती की मां ने पठा लवकुश नगर निवासी मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। मां ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर चुके हैं जिसकी रिपोर्ट महिला थाना छतरपुर में दर्ज है। 16 मई को पुलिस ने छात्रा को खोज लिया लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। अगले दिन संपूर्ण समाधान दिवस में परिजनों ने पुलिस पर बयान दर्ज करने में लापरवाही और आरोपी पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Trending Videos



पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि अपहरण के बाद रास्ते में उसे नशीले इंजेक्शन लगाए गए जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपियों ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया। 13 मई को उसे प्रयागराज ले जाया गया जहां एक आरोपी ने मोबाइल में उसके भाई की तस्वीर दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने शादी नहीं की तो उसके भाई की हत्या करा दी जाएगी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो भी बनाए। उसके शरीर पर सिगरेट से दागने व चाकू के निशान मौजूद हैं।


युवती के बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए हैं। इसमें कई लोगों के नाम सामने आए हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया है। -वंदना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed