{"_id":"6a0cbfb7e4c8cfbdbc0919c1","slug":"power-supply-disrupted-leaving-five-thousand-people-stranded-for-five-hours-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125361-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बिजली आपूर्ति बेपटरी, पांच घंटे बेहाल हुई पांच हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बिजली आपूर्ति बेपटरी, पांच घंटे बेहाल हुई पांच हजार आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। आसमान से बरस रही आग और 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली निगम की व्यवस्था भी चरमरा गई है। सोमवार रात करीब दो बजे परमानंद चौक क्षेत्र में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एलटी केबल में आग लगने और फेस कटने की घटनाओं के कारण अलग-अलग स्थानों पर फॉल्ट आते रहे। पॉलीवाल स्कूल के पास और नगर पालिका के पीछे भी सप्लाई बाधित हुई। सबसे अधिक प्रभावित परमानंद चौक क्षेत्र रहा जहां कनेरा बैंक के सामने वाली गली में फेस कटने के बाद पूरी आपूर्ति बंद हो गई। लाइनमैनों को इसे दुरुस्त करने में लगभग पांच घंटे लग गए। सुबह करीब सात बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान लगभग पांच हजार की आबादी पूरी रात भीषण गर्मी में परेशान रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि कूलर और पंखे बंद होने से घरों में हालत खराब हो गई और लोग रतजगा करने को मजबूर हुए। उपभोक्ता आशुतोष, निखिल कुमार और राजू ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रात में बार-बार कटौती से जीना मुश्किल हो गया है।
बजरिया पावर हाउस के अवर अभियंता आशीष पांडेय ने बताया कि अत्यधिक लोड बढ़ने से ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तुलना में इस समय 20 से 25 प्रतिशत अधिक लोड आ रहा है, जिससे फीडरों पर दबाव बढ़ गया है। रात 12 बजे के बाद यह समस्या और गंभीर हो जाती है। वर्तमान में महोबा में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और रात का तापमान करीब 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, जिससे लोग कूलर और एसी पर निर्भर हैं। इसी कारण बिजली पावर हाउसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
बजरिया पावर हाउस पर 20-25 फीसदी अधिक लोड
बिजली निगम के अनुसार बजरिया पावर हाउस के आठ फीडरों पर लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। क्षेत्र का सामान्य लोड 100 एम्पियर से बढ़कर 120 से 125 एम्पियर तक पहुंच गया है। विभागीय कर्मचारी लगातार फॉल्ट सुधारने में जुटे हुए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।

Trending Videos