सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   45 crore will be invested in the city for the construction of the hotel.

Mahoba News: होटल निर्माण के लिए शहर में होगा 45 करोड़ का निवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
45 crore will be invested in the city for the construction of the hotel.
विज्ञापन
महोबा। वीर आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा में होटल इंडस्ट्रीज का विकास होगा। शहर में होटलों के निर्माण के लिए चार कंपनियों की ओर से 45 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जल्द ही इन कंपनियों का उद्योग विभाग के साथ एमओयू साइन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद होटलों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos

शहर में ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व की धरोहरें हैं। यहां घूमने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। शहर में बेहतर होटलों के निर्माण से सैलानियों को रुकने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। चार निजी कंपनियों की ओर से होटलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया है। स्काई डिन होटल कंपनी की ओर से होटल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इकाना हाइट्स कंपनी ने 20 करोड़ के निवेश के साथ होटल निर्माण का प्रस्ताव दिया है। बिस्लरीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट कंपनी ने होटल निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये के निवेश की पेशकश की है। वहीं, प्रेस्टीज मल्टीप्लेक्स एंड होटल कंपनी ने होटल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे शहर में चार नए होटलों के निर्माण की उम्मीद जगी है। स्थानीय युवाओं को भी इन होटलों में रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed