{"_id":"69c2ea13a06a7fd48c033eb9","slug":"roadways-job-opportunities-for-intermediate-pass-women-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-123632-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंटरमीडिएट पास महिलाओं के लिए रोडवेज में नौकरी के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंटरमीडिएट पास महिलाओं के लिए रोडवेज में नौकरी के अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नौकरी की तलाश कर रहीं इंटर पास महिलाओं के लिए खुशखबरी है। रोडवेज़ में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 25 मार्च को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला जनपद बांदा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
महोबा डिपो के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि डिपो में 60 से अधिक महिला परिचालक सेवाएं दे रही हैं। आवेदन के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान का ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रमाणपत्र जरूरी होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
भर्ती में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड जैसे प्रमाणपत्र रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। चयनित महिला परिचालकों को प्रति किलोमीटर 2.16 रुपये का भुगतान किया जाएगा। महीने में 22 दिन ड्यूटी और पांच हजार किमी बस संचालन पर तीन हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इसके अलावा ईपीएफ, रात्रि भत्ता और फ्री यात्रा पास जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। चार साल की निरंतर सेवा के बाद विशेष प्रोत्साहन का लाभ मिलेगा।
निगम के प्रधान प्रबंधक कार्मिक अंकुर विकास का कहना है कि निगम के बस बेड़ों में प्रस्तावित वृद्धि व आउटसोर्स परिचालकों की आपूर्ति में लगने वाले समय को लेकर सभी मंडलों में रोजगार मेला आयोजित कराने के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos