{"_id":"69c2e61cbc19b4b61e019f9a","slug":"fruit-sales-increased-during-chaitra-navratri-impact-of-inflation-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123633-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चैत्र नवरात्र पर बढ़ी फलों की बिक्री, महंगाई का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चैत्र नवरात्र पर बढ़ी फलों की बिक्री, महंगाई का असर
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चैत्र नवरात्र को लेकर फलों के दामों में इजाफा हुआ है। सहालग न होने के बाद भी फलों के 10 से 20 फीसदी दाम बढ़ गए हैं। त्योहार में व्रत रखने वाले लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। दुकानदार माल की आवक कम होने और मांग अधिक होना दामों में बढ़ोतरी का कारण बता रहे हैं।
तहसील चौराहा के पास फलों की दुकान लगाने वाले कारोबारी रमेश कुमार बताते हैं कि शादियां का समय नहीं है और ऐसे में फलों की बिक्री बहुत अधिक नहीं हो रही थी। नवरात्रि शुरू होने से सन्नाटा खत्म हो गया है और लोग सुबह और शाम फलों की खरीदारी के लिए आते हैं। इससे फलों का कारोबार बढ़ा है। प्रसाद के लिए सबसे अधिक सेब, अंगूर, केला खरीदा जाता है। मौजूदा समय सेब की कीमतें 150-160 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि नवरात्र से पहले इसकी कीमत 130-140 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसी तरह से अंगूर की कीमत इस समय 120 रुपये किलोग्राम थी लेकिन पर्व से पहले इसकी कीमत 100 रुपये थी। अनार की कीमत वर्तमान में 160 रुपये किलोग्राम है जबकि नवरात्र से पहले इसकी कीमतें 130-140 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसके अलावा बाजार में केला 40-50 रुपये दर्जन, खरबूजा 40 रुपये प्रति किलोग्राम, संतरा 100 रुपये प्रति किलोग्राम, अनानास 100 रुपये प्रति किलोग्राम और आम 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। बताया कि गर्मी बढ़ने पर आम की नई पैदावार आ जाएगी और इसके दाम में गिरावट होगी।
Trending Videos