सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   A farmer, troubled by a debt of Rs 5 lakh, died of shock.

Mahoba News: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान की सदमे से गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A farmer, troubled by a debt of Rs 5 lakh, died of shock.
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई के जवाहर नगर में फसल बर्बाद व कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। बेटे ने बताया कि पिता पर बेटे की शादी और खेती का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। इससे वह परेशान रहते थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos

जवाहर नगर निवासी विनोद यादव (45) अपने चाचा टेरा यादव की पांच बीघा भूमि बलकट पर लेकर खेती-किसानी करते थे। इस बार उसने गेहूं व चना की फसल बोई थी। वह भी 10 दिन पहले आई तेज आंधी-बारिश में बर्बाद हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को वह खेत से घर लौटे। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझले बेटे रूपेंद्र ने बताया कि पिता ने तीन लाख रुपये कर्ज लेकर उसकी और बड़े भाई भूपेंद्र की थाना श्रीनगर के बरा गांव में पांच मई 2025 को शादी कराई थी। शादी व खेती का पांच लाख रुपये कर्ज हो गया था। तेज आंधी-बारिश में फसल बर्बाद होने और कर्ज अदायगी की चिंता को लेकर वह परेशान रहते थे।
शाम को उनकी सदमे से मौत हो गई। घटना से पत्नी आशादेवी व छोटे भाई सत्येंद्र रो-रोकर बेहाल हैं। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय का कहना है कि 10 दिन पहले आई आंधी-बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया गया है। इस बार फसल अच्छी हुई है। फसल खराब होने जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed