{"_id":"69e28674cceb1331350c123c","slug":"applications-open-for-admission-to-bu-campus-and-affiliated-colleges-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124398-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस व संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर में संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस वर्ष समर्थ पोर्टल को अपग्रेड किया गया है, जिसके चलते अभ्यर्थियों के फाॅर्म दो चरणों में भरे जाएंगे। पहले प्रोफाइल भरा जाएगा और फिर कोर्स व संस्थान चुनने के साथ ही फीस जमा करनी होगी।
जनपद के 23 निजी और चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। बुंदेलखंड विवि ने यूजी-पीजी में प्रवेश के फाॅर्म बृहस्पतिवार से भरवाना तय किया था लेकिन समर्थ पोर्टल अपग्रेड करने की वजह से फाॅर्म भरना शुरू नहीं हुआ। इंजीनियरों की टीम ने रात तक समर्थ पोर्टल को अपग्रेड कर लिया। तब शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी को अब समर्थ पोर्टल पर आवेदन दो चरण में करने होंगे। पहले चरण में प्रोफाइल (पूरा विवरण) भरना होगा। दूसरे चरण में संस्थान, कॉलेज व पाठ्यक्रम का चयन करने के साथ ही आवेदन फीस जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि यूजी में प्रवेश के लिए आवेदन वह अभ्यर्थी कर सकते हैं, जिनके बोर्ड का रिजल्ट नहीं आया है। बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में पाठ्यक्रमों में प्रवेश होंगे, जिसके आवेदन 15 मई तक भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सात जून को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी हो जाएगा। 26 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 27 जुलाई से कक्षाओं में पठन-पाठन शुरू होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X