{"_id":"69e2887470b057903c0e2a38","slug":"when-his-wife-did-not-return-from-her-parents-house-the-young-man-poured-diesel-and-set-her-on-fire-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-124392-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने डीजल डाल लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने डीजल डाल लगाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के सालट गांव में मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुन दौड़े परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी विकास कुशवाहा (23) की शादी कोतवाली चरखारी के सालट गांव निवासी राजकुमारी से हुई थी। छह अप्रैल को राजकुमारी मायके आ गई थी। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह पत्नी को लेने ससुराल गया। तब पत्नी ने कुछ दिन और मायके में रुकने की बात कही। इससे नाराज होकर उसने शरीर पर डीजल छिड़क आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
साले बृजलाल ने बताया कि बिना सूचना दिए विकास ससुराल आ गया। गांव से लगभग 400 मीटर पहले उसने अपनी बाइक खड़ी की। अपने साथ लाए डीजल को खुद पर छिड़का और आग लगा ली। आग लगने से विकास बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए उसके दरवाजे तक दौड़ता रहा। उन्होंने किसी तरह आग को बुझाया। तब पता चला कि वह उनका जीजा विकास है। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने झांसी रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि युवक 80 प्रतिशत जल चुका है। स्थिति बेहद गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X